HomeBlogsमेडिटेशन क्या होता है, प्रकार और करने के फायदे

मेडिटेशन क्या होता है, प्रकार और करने के फायदे

Meditation मेडिटेशन हमारे दिमाग को और विचारों को शक्ति देने का काम करता है। लेकिन लोग अक्सर खुशी और मेडिटेशन के बीच का अंतर भूल जाते हैं। मेडिटेशन दिमाग को सकारात्मक तरीके से कार्य करने की शक्ति देता है जिसका सीधा संबंध प्रसन्नता से होता है। मेडिटेशन आपके दिमाग का तनाव भी कम करता है। इससे आपका दिमाग ज्यादा शांत और प्रसन्न रहता है। मेडिटेशन ध्यान लगाने का एक तरीका होता है जिसमें आपको किसी एक वस्तु पर ध्यान लगाना होता है। दिमागी रूप से प्रसन्नता पाने के लिए मेडिटेशन किया जाता है। इस लेख में आप जानेगे मेडिटेशन क्या होता है(what is Meditation).

मेडिटेशन क्या होता है – What is Meditation

मेडिटेशन एक प्रक्रिया है जिसमें किसी वस्तु विशेष पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। अक्सर इस प्रक्रिया के दौरान आंखें बंद करके मस्तिष्क के केंद्र बिंदु पर ध्यान लगाया जाता है। ऐसा करना पहले थोड़ा मुश्किल है इसलिए पहले कम समय के लिए ही ध्यान लगाने का अभ्यास किया जाता है। इस दौरान मस्तिष्क विचार शून्य हो जाता है यहीं कारण है कि मेडिटेशन मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है।

2. मेडिटेशन के प्रकार – Types of Meditation

वैसे तो मेडिटेशन के कई प्रकार होते हैं लेकिन हम यहां आपको मेडिटेशन के कुछ मुख्य प्रकारों के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको बताते हैं मेडिटेशन के मुख्य प्रकारों के बारे में हैं।

गुडविल मेडिटेशन – Goodwill Meditation

इस मेडिटेशन का लाभ है कि इससे  सोच पॉजिटीव होती है, इससे आपके मन में जिंदगी के लिए अधिक संतुष्टी का भाव पैदा होता है। इससे आपको ज्यादा यह मन को ज्यादा  मानवीय और ज्यादा बुद्धिमान होने के लिए विकसित करता है।

सहज योग मेडिटेशन – Sahaja Yoga Meditation

आत्म-जागरुकता पैदा करने के लिए सहज योग मेडिटेशन किया जाता है। यह मेडिटेशन करने से पूरे शरीर में ठंडी हवा के प्रवाह होने का अद्भुत एहसास होता है। इसे करने के बाद कुंडली जागृत हो जाती है और व्यक्ति खुद से जुड़ा हुआ महसूस करता है।

त्राटक मेडिटेशन – Tratak Meditation

Meditation मेडिटेशन की इस प्रक्रिया को करते समय किसी रोशनी के स्रोत जैसे मोमबत्ती या लैंप के फोकस प्वाइंट पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। मनुष्य की पांच इंद्रियों में से दृश्य इंद्रि पर इसका प्रभाव पड़ता है। इस प्रक्रिया से ध्यान लगाने और एकाग्रता की क्षमता बढ़ जाती है

थर्ड आई मेडीटेशन – Third Eye Meditation

व्यक्ति की तीसरी आंख उनकी ऊर्जा का केंद्र होता है। व्यक्ति की दोनों भौंह के मध्य पीनल ग्रंथि होती है जो एक्टिव हो जाने का बाद अत्यधिक ऊर्जा का एहसास करवाती है। इस मेडिटेशन को करने का मुख्य मकसद तीसरी आंख को जागृत करते शरीर में पर्याप्त ऊर्जा का संचार करना  है।

RELATED ARTICLES